चावल, चीनी, दालों में तेजी; गेहूं स्थिर; खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 01 दिसंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को चावल के औसत भाव बढ़ गये। आवक कम रहने से दालों और चीनी में भी तेजी रही। गेहूं की कीमत कमोबेश स्थिर रही जबकि खाद्य तेलों और दालों में उतार-चढ़ाव देखा गया। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 105 रुपये बढ़कर 3,840.99 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं 2,858.40 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रहा। आटे की कीमत 20 रुपये टूट गयी। दाल-दलहनों के भाव चढ़ गये। मसूर दाल औसतन 160 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुई। तुअर दाल की कीमत 211 रुपये और उड़द दाल की 67 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। चना दाल 152 रुपये और मूंग दाल 137 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।

विदेशों में बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का फरवरी वायदा 21 रिंगिट फिसलकर 4,093 रिंगिट प्रति टन रह गया। जनवरी का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.35 प्रतिशत की गिरावट में 51.84 डॉलर के भाव बोला गया। स्थानीय बाजारों में पाम ऑयल औसतन 113 रुपये प्रति क्विंटल लुढ़क गया। सरसों तेल में 47 रुपये और सोया तेल में 24 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही। वनस्पति के दाम 91 रुपये और मूंगफली तेल के पांच रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गये। सूरजमुखी तेल में टिकाव रहा।
मीठे के बाजार में आज गुड़ की औसत कीमत 90 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। चीनी भी 27 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हो गयी।

Next Post

शुरुआती बढ़त खोकर लगातार दूसरे दिन लुढ़के शेयर बाजार

Mon Dec 1 , 2025
मुंबई, 01 दिसंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और शुरुआती कारोबार में नया रिकॉर्ड बनाने के बाद प्रमुख सूचकांक अंत में लाल निशान में बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 64.77 अंक (0.08 प्रतिशत) लुढ़ककर 85,641.90 अंक पर बंद […]

You May Like