रीवा: रीवा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य तेजी से जारी है. गणना पत्रक डिजिटाइजेशन ने 24 नवम्बर को 10 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है.जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 1390667 है. कई बीएलओ ने अपने सभी मतदाताओं के गणना पत्रक संकलित करके शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन कर दिया है. इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि 24 नवम्बर को शाम 4 बजे तक मतदाताओं से 1008928 गणना पत्रक प्राप्त कर इसे डिजिटाइज कर लिया गया है.
यह कुल लक्ष्य का 72.55 प्रतिशत है. विधानसभा क्षेत्र सिरमौर में लक्ष्य का 76.47 प्रतिशत, सेमरिया में 77.18 प्रतिशत, त्योंथर में 72.95 प्रतिशत, मनगवां में 79.44 प्रतिशत, रीवा में 66.58 प्रतिशत तथा गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में 73.01 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया गया है. अब तक विधानसभा क्षेत्र सिरमौर में 171833, सेमरिया में 176474, त्योंथर में 161071, मनगवां में 175125, रीवा में 151124 तथा विधानसभा क्षेत्र गुढ़ में 173301 गणना पत्रक डिजिटाइज किए जा चुके हैं. मतदाताओं से बड़ी संख्या में गणना पत्रक प्राप्त हो गए हैं.
