भोपाल: भगवान परशुराम जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। लालघाटी स्थित गुफा मंदिर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजन महा भन्नलेश्वर श्री 1008 महन्तक्षी रामप्रवेश दास अधिकारी विजयराम के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, आरती और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। भक्तों ने भगवान परशुराम की विधि-विधान से पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान मंत्रोच्चार से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया। जन्मोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।
