भेल में इंस्पायर प्रशिक्षण: सजग और जिम्मेदार रह कर नई भूमिका निभाओ 

भोपाल: बीएचईएल भोपाल में नव पदोन्नत अधिकारियों के लिए आयोजित छह दिवसीय इंस्पायर प्रशिक्षण कार्यक्रम हाल ही में प्रमाण पत्र वितरण के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ रूपेश तेलंग, महाप्रबंधक (फीडर्स, टीसीबी-एमएफजी, कॉम. एवं मेंट.) द्वारा किया गया था, जबकि समापन समारोह में टी.यू. सिंह, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) तथा सुरेखा बंचोर, अतिरिक्त महाप्रबंधक (एचआरडीसी) उपस्थित रहीं।

कुल 38 अधिकारियों ने इस प्रशिक्षण में भाग लिया, जिसका उद्देश्य उन्हें नई जिम्मेदारियों के निर्वहन हेतु आवश्यक कौशल और आत्मविश्वास प्रदान करना था। अपने उद्बोधन में रूपेश तेलंग ने अधिकारियों को सजग एवं जिम्मेदार रहकर नई भूमिकाओं का निर्वहन करने का आह्वान किया और उन्हें भविष्य की चुनौतियों में सफलता की शुभकामनाएं दीं।

समापन सत्र में टी.यू. सिंह ने सतत् अधिगम के महत्व पर बल देते हुए अधिकारियों से कंपनी की बदलती चुनौतियों का सामना करने के लिए सदैव तैयार रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षणों का अधिकतम लाभ लेना प्रत्येक अधिकारी के लिए आवश्यक है।

इस कार्यक्रम में गुणवत्ता, सुरक्षा, सतर्कता, वित्तीय प्रबंधन, व्यावसायिक संचार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एचआर एवं सीडीए नियम, तनाव प्रबंधन और टीम बिल्डिंग जैसे विविध विषय शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन कीर्ति सिंह, प्रबंधक (एचआरडीसी) द्वारा किया गया।

Next Post

CM डॉ यादव ने श्री सवारियां कचोरी भंडार पर कचौरी खाई

Wed Aug 27 , 2025
उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन प्रवास के दौरान आज ढाबा रोड़ स्थित उज्जैन की सुप्रसिद्ध श्री सांवरिया कचौरी भंडार पर कारकेड रुकवाकर कचौरी खाई और संबंधित व्यापारी से चर्चा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने आग्रह किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशानुरूप प्रदेश के सभी […]

You May Like