वियतनाम में जहाज डूबने से 37 लोगों की मौत

हनोई 20 जुलाई (वार्ता) उत्तरी वियतनाम के हा लॉन्ग खाड़ी में शनिवार को एक यात्री जहाज के डूब जाने से 37 लोगों की मौत हो गयी।

वियतनाम समाचार एजेंसी ने रविवार को यह जानकारी दी।

एजेंसी ने बताया कि जहाज के मलबे को आज तड़के जाँच के लिए किनारे पर लाया गया। दुर्घटना के समय जहाज पर 48 वियतनामी पर्यटक सवार थे। दस पर्यटकों को बचा लिया गया।

सरकारी मीडिया के अनुसार जहाज में चालक दल के पाँच सदस्य भी सवार थे।

वियतनाम के उप-प्रधानमंत्री ट्रान होंग हा के निर्देश पर क्वांग निन्ह प्रांत के अधिकारियों ने बचाव अभियान में सहायता के लिए चार बड़े जहाज और मुख्य बचाव बल तैनात किए।

स्थानीय मीडिया वीएनएक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार तूफ़ान विफा के क्षेत्र की ओर बढ़ने के कारण बचाव दल अब लापता लोगों की तलाश कर रहा है।

 

Next Post

BSF की तैयारी अब रासायनिक और आधुनिक युद्ध के लिए

Sun Jul 20 , 2025
ग्वालियर:टेकनपुर बीएसएफ अकादमी टेकनपुर के निदेशक डॉ. शमशेर सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि देश में हाल ही में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बीएसएफ ने अपने प्रशिक्षण में बड़ा बदलाव किया है। इस क्रम में आज से टेकनपुर में ‘स्कूल ऑफ ड्रोन’ की शुरुआत की गई […]

You May Like