गिरफ्तार शिक्षिका को निलंबित करने की मांग

सतना: शहर के टिकुरिया टोला क्षेत्र में स्थित एक मकान में लोगों को पैसा, इलाज के लालच के साथ भय दिखाकर धर्म परिवर्तन कराने के मामले में गिरफ्तार की गई शिक्षिका को अब निलंबित करने की मांग की जा रही है. निलंबन की मांग का कारण शिक्षिका को 48 घंटे से अधिक समय तक जेल में निरुद्ध रहना बताया जा रहा है.
विश्व हिंदू परिषद सतना के प्रचार प्रमुख सुमित परौहा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर आरोपी शिक्षिका को निलंबित करने की मांग की गई है. जिसकी प्रतिलिपि जिला शिक्षा अधिकारी के साथ-साथ प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल कन्या धवारी को भी भेजी गई है.

पत्र में इस बात का उल्लेख किया गया है कि शासकीय हाई स्कूल कन्या धवारी में बतौर माध्यमिक शिक्षक पदस्थ श्रीमती रेनू समुदे्र पति संजय मलिक को धर्म परिवर्तन में लिप्त पाए जाने के कारण कोलगवां थाना पुलिस द्वारा अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. मप्र सिविल सेवा वर्गीकरण-नियंत्रण और अपील नियमन के नियम 9-2 के अनुसार यदि कोई शासकीय कर्मचारी 46 घंटे से अधिक समय तक पुलिस हिरासत में रहता है तो वह गिरफ्तारी की तारीखी से ही निलंबित होता है.

चूंकि माध्यमिक शिक्षक श्रीमती रेनु समुद्रे 48 घंटे से अधिक समय तक पुलिस अभिरक्षा में जेल में निरुद्ध रह चुकी हैं. इसलिए उन्हें तत्काल निलंबित करते हुए उनके ेविरुद्ध विभागीय जांच कराई जाए. इतना ही नहीं बल्कि शिक्षिका के विरुद्ध यह शिकायत भी है कि वे शिक्षक होने के बावजूद भी विद्यार्थियों का ब्रेन वॉश कर उन्हें धर्मांतरण के जिए उकसाती हैं.

Next Post

ननि की जन सुनवाई में पहुंचीं 39 शिकायतें

Wed Oct 7 , 2026
सतना: राज्य शासन के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम सतना में मंगलवार को जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नगरवासियों की कुल 39 शिकायतें पहुंची।जनसुनवाई के दौरान सत्यम मिश्रा, उपायुक्त (वित्त), के. पी. गुप्ता कार्यपालन यंत्री, गौरव श्रीवास्तव विधि अधिकारी एवं अनिल त्रिपाठी समम्र सुरक्षा विस्तार अधिकारी नगर पालिक निगम […]

You May Like