ननि की जन सुनवाई में पहुंचीं 39 शिकायतें

सतना: राज्य शासन के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम सतना में मंगलवार को जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नगरवासियों की कुल 39 शिकायतें पहुंची।जनसुनवाई के दौरान सत्यम मिश्रा, उपायुक्त (वित्त), के. पी. गुप्ता कार्यपालन यंत्री, गौरव श्रीवास्तव विधि अधिकारी एवं अनिल त्रिपाठी समम्र सुरक्षा विस्तार अधिकारी नगर पालिक निगम उपस्थित रहे। जन-सुनवाई में 39 आवेदन प्राप्त हुए।

विभागवार जानकारी के अनुसार सड़क प्रकाश व्यवस्था से संबंधित 04 आवेदन, सम्पत्तिकर से संबंधित 01 आवेदन, जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित 04 आवेदन, प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंधित 05 आवेदन, साफ-सफाई से संबंधित 06 आवेदन, पेयजल से संबंधित 03 आवेदन, अतिक्रमण से संबंधित 08 आवेदन एवं विकास कार्य से संबंधित 08 आवेदन प्राप्त हुए।

प्रस्तुत आवेदनों पर कमियों एवं आवेदनों की अहातन स्थिति की जानकारी से अवगत कराया गया। विकास कार्यों के लिए आवेदनों का स्थल निरीक्षण कर कार्यवाही के विधिवत प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाने के निर्देश प्रदान किए गए।जनसंपर्क अधिकारी नगर निगम धीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि यह जनसुनवाई अगले मंगलवार को पुनः आहुत की जाएगी। साथ ही साथ जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों की प्रकरणवार समीक्षा भी की जा रही है, ताकि शहरवासियों की जन सुनवाई में आने का उद्देश्य सफल हो सके।

 

 

Next Post

अवैध कॉलोनियों और अतिक्रमण पर त्वरित कार्रवाई करें — डॉ नागार्जुन

Wed Oct 7 , 2026
सतना: आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने मंगलवार को निगम की विभिन्न शाखाओं की समीक्षा करते हुए अवैध कॉलोनियों और अतिक्रमण के मामलों में नियमानुसार त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने जनहित से जुड़े प्रकरणों को प्राथमिकता देते हुए लंबित मामलों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। सुबह आयुक्त […]

You May Like