वसीम अकरम का रिकॉर्ड तोड़कर मिशेल स्टार्क बने नंबर वन लेफ्ट आर्म पेसर

ब्रिस्बेन, 05 दिसंबर (वार्ता) ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क पाकिस्तान के दिग्गज वसीम अकरम का 414 विकेटों रिकार्ड तोड़कर टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे सफल बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बन गये है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की वेबसाइट के अनुसार, 35 साल के स्टार्क ने इंग्लैंड के खिलाफ 6/71 का शानदार स्पेल डाला, जिससे उनके टेस्ट विकेटों की संख्या 418 हो गई और इसके साथ उन्होंने दो दशक से कायम अकरम के 414 विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इस प्रदर्शन से स्टार्क टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे सफल बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बन गए हैं।

वसीम ने सोशल मीडिया पर स्टार्क की तारीफ की और कहा कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के करियर में अभी और भी कई उपलब्धियां हासिल करना बाकी हैं।
अकरम ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, “सुपर स्टार्क। तुम पर गर्व है, दोस्त। तुम्हारी अविश्वसनीय कड़ी मेहनत तुम्हें दूसरों से अलग बनाती है और यह तो बस समय की बात है कि तुम मेरे रिकॉर्ड को तोड़ोगे। मुझे यह रिकार्ड तुम्हें देते हुए खुशी हो रही है। अपने शानदार करियर में नई ऊंचाइयों को छूते रहो।”
अपने रिकार्ड को लेकर स्टार्क ने कहा, “मैं इस बारे में बाद में सोचूंगा। वसीम मुझसे कहीं बेहतर गेंदबाज हैं। जहां तक मेरा सवाल है, वह अभी भी लेफ्ट-आर्मर्स में सबसे ऊपर हैं और अब तक खेले गए महानतम गेंदबाजो में से एक हैं। इस मुकाम के आसपास बात होना अच्छा लगता है, लेकिन मैं बस कुछ और विकेट लेने की कोशिश करता रहूंगा।”

418 विकेट के साथ स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के सर्वकालिक टेस्ट विकेट लेने वालों की सूची में चौथे स्थान पर हैं। उनसे आगे केवल शेन वार्न (708), ग्लेन मैकग्रा (563), और नाथन लियोन (562) हैं। अपनी घातक स्विंग, यॉर्कर और मैच का रुख पलटने वाली गेंदों के लिए माने जाने वाले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज अब लेफ्ट-आर्म तेज गेंदबाजो की सूची में सबसे ऊपर हैं एक ऐसी स्थिति जिसके वे पूरी तरह हकदार हैं, ऐसा कई लोग मानते हैं।

Next Post

मेरा सफर, चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ संतुष्टिपूर्ण भी है :नुसरत भरुचा

Fri Dec 5 , 2025
मुंबई, 05 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरुचा का कहना है कि उनका सफर, चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ संतुष्टिपूर्ण भी है। नुसरत भरुचा ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान ‘छोरी 2’ के सफ़र पर की दिल छू लेने वाली बात कहते हुए बताया कि एक लड़की के […]

You May Like