सीवरेज के लिए खोदी सड़क छोड़ी अधूरी, रहवासी परेशान


इंदौर:विकास कार्य को लेकर जहां क्षेत्र पार्षद सक्रिय रहते हैं. वहीं नगर निगम की ओर से कई तरह की विलंबता देखी गई है, जिसके कारण वार्डवासियों को कई तरह की परेशानियां उठाना पड़ती है.मूसाखेड़ी क्षेत्र में आने वाले वार्ड क्रमांक 54 में भी कुछ ऐसा ही देखा गया है. वार्ड के भील पल्टन कॉलोनी जो कि पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के ठीक पीछे बसी हुई है. इस कॉलोनी में अधिकतर मजदूर वर्ग निवास करते हैं. घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए करोड़ों रुपए का बजट पास किया गया लेकिन कार्य की गति धीमी देखी गई है.

क्षेत्र में कई गलियों में पक्की सड़क बन चुकी है परंतु क्षेत्र की कुछ ऐसी सड़कों का कार्य पिछले दो वर्षों से आज भी कार्य आरंभ नहीं किया गया, जिसके कारण क्षेत्र में गंदगी और गड्ढों से लोग परेशान हो चुके हैं. इस अधूरे कार्य में आर्य समाज मंदिर के पीछे वाली गली जो कि एक किलोमीटर लंबी हैं. यहां सैकड़ों मकान है जिसमें रहने वाले क्षेत्रवासी इस इंतजार में है कि कब उनके क्षेत्र में पक्की सड़क का निर्माण होगा और उन्हें मुसीबतों से निजात मिलेगी.

इनका कहना है
उबड़ खाबड़ सड़क के कारण क्षेत्र में सफाई नहीं हो पाती. चारों तरफ गंदगी फैली रहती है. इसी के कारण डोर टू डोर कचरा वाहन को भी आने में दिक्कत होती है.
– विजेंद्र यादव
पहले सड़क बनी हुई थी. सीवरेज लाइन के लिए सड़क को खोदी गई. आज दो साल तक इसका काम दोबारा शुरू नहीं किया गया, जो लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है.
– प्रताप मोहनिया
सड़क तो बनी नहीं और चैंबर अभी से खराब हो गए हैं. चेंबर ओवरफ्लो होकर बहते हैं. कीड़े, मच्छर, बदबू क्षेत्र में बीमारियां फैला रहे हैं. सड़क बन जाए तो मुसीबत खत्म.
– कालू वाखला

बरसात बाद शुरू होगा कम
36 लाख रुपए के बजट से क्षेत्र में सड़कों कार्य किया जा रहा है. क्षेत्र में अधिकांश सड़कों का कार्य हो चुका है. एक-दो सड़क और बाकी है, जिसका कार्य बरसात बाद काम शुरू कर दिया जाएगा.
– महेश बसवाल

Next Post

आईएसबीटी के लिए जबलपुर से मंगाई रिपोर्ट

Tue Sep 9 , 2025
इंदौर आईडीए द्वारा चौथी बार आईएसबीटी कुमेड़ी के संचालन के लिए निकाले गए टेंडर में केवल एक कंपनी योग्य हो सकती है. यह कंपनी ग्वालियर की है, लेकिन आईडीए की टेक्निकल कमेटी को इसके अनुभव पर संदेह है. जानकारी मिली है कि कंपनी को केवल टिकटिंग का अनुभव है, इसलिए […]

You May Like