नौकरी के अंतिम दिन साधना शर्मा बनीं नगर पालिका की सीएमओ

शिवपुरी:शिवपुरी नगर पालिका में पदस्थ एआरआई साधना शर्मा के लिए नौकरी का अंतिम दिन यादगार बन गया। नगर पालिका में एआरआई साधना शर्मा नगर पालिका के सभी दायित्व से मुक्त होने के दिन जब अपने सभी सहकर्मियों से अलग हो रही थीं, तभी उन्हें एक यादगार सौगात मिली।सीएमओ इंशाक धाकड़ ने साधना शर्मा को अपने ऑफिस में बुलाया और सीएमओ की कुर्सी पर विराजमान कर दिया।

कहा आज आपके जीवन भर की नौकरी का अंतिम दिन है इसलिए आपको आज एक दिन का शिवपुरी नगर पालिका का सीएमओ बनाया जाता है।एआरआई साधना शार्मा ने जिस कुर्सी पर अनेको सीएमओ को बैठा देखा आज उस संस्था की चीफ कुर्सी पर बैठकर सुखद अनुभव हुआ। सीएमओ ने कहा कि आप इस कुर्सी पर बैठकर इस कुर्सी के दायित्वों की गंभीरता को अवश्य महसूस करना।

Next Post

रीवा रोड पर गहरा नाला के निकट सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार की मौत

Tue Jul 1 , 2025
सतना: कोलगवां थाना क्षेत्र के गहरा नाला के पास डिग्री कॉलेज के सामने सोमवार शाम करीब साढ़े 6 बजे सड़क हादसे में एक्टिवा सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान शेख जौहर (45) के रूप में हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शेख जौहर एक्टिवा से ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अपनी दुकान […]

You May Like