नगर परिषद सुठालिया से गाडर चोरी का मामला: आरोपी फायरमैन नौकरी से पृथक

सुठालिया। नगर परिषद कार्यालय से बीते रविवार को लोहे की गाडर चोरी करने वाले आरोपी विजय केवट की नगर परिषद द्वारा सेवा समाप्ति कर दी गई है .आदेश बुधवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी वीरेंद्र चक्रवर्ती ने जारी किया जिसमें विजय केवट को सेवा से पृथक कर दिया गया है. नगर परिषद सुठालिया ने एक सार्वजनिक सूचना जारी कर बताया है कि परलापुरा निवासी विजय केवट पुत्र बनेसिंह केवट को दैनिक वेतन पर फायरमैन के पद से सेवा से पृथक कर दिया गया है. सीएमओ द्वारा बुधवार पांच अगस्त को आदेश जारी किया जिसके अनुसार विजय केवट अब नगर परिषद सुठालिया में कार्यरत नहीं रहेंगे. वही एक पत्र विजय केवट को भी दिया गया है , जिसमें बताया की सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र क्रमांक के अनुसार, निकाय की छवि खराब करने और आर्थिक नुकसान पहुंचाने के मामले में आपको प्राथमिक तौर पर दोषी पाया गया है. इसके चलते तत्काल प्रभाव से नगर परिषद सुठालिया में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी की नौकरी से हटा दिया जाता है.

उल्लेखनीय हे की विजय केवट व उसके साथ छोटा हाथी वाहन चालक महेश गिरी पर पुलिस ने नगर परिषद परिसर से रविवार शाम को लोहे की सात गाडर चोरी के मामले में चोरी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया था.वहां से उसे जेल भेज दिया था. मंगलवार उक्त दोनों आरोपियों को जमानत मिल गई हांलाकि चोरी के मामले में अन्य नगर परिषद कर्मियों की बात सामने नहीं आई है.

Next Post

एयर इंडिया के नये सीईओ होंगे तेवोल्दे गेब्रेमारियम

Wed Aug 5 , 2026
नयी दिल्ली, 05 अगस्त (वार्ता) टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने बुधवार को इथियोपियन एयरलाइंस के पूर्व प्रमुख तेवोल्दे गेब्रेमारियम को अपना अगला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की घोषणा की। एयर इंडिया के निदेशक मंडल ने श्री गेब्रेमारियम के नाम पर […]

You May Like