वाहन चेकिंग अभियान में 13 वाहन जप्त

सिंगरौली : क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय सिंगरौली द्वारा जिले में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान राखड़ परिवहन में संलग्न वाहनों की सघन जांच की गई। जिसमें दो दिन के दौरान 18 वाहनों को जप्त कर 15 वाहनों से 1 लाख 87 हजार रूपये की वसूली की गई है।

आरटीओ विक्रम सिंह राठौर के नेतृत्व में संयुक्त टीम जांच के दौरान गत दिवस सोमवार को नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 5 वाहनों को जप्त कर सुरक्षार्थ क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय परिसर में खड़ा कराया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रावधानों के उल्लंघन पर 10 वाहनों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान कुल 1 लाख 37 एवं आज मंगलवार को 8 वाहन पकड़े गये, जहां 5 वाहनों से 50 हजार रूपये की राजस्व वसूली की गई।

Next Post

चार फरार आरोपियों पर ईनाम

Wed Aug 5 , 2026
जबलपुर:शहर के थानों में दर्ज अपराधों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने ईनाम घोषित कर दिया है। विदित हो कि बेलबाग थाने में दर्ज प्रकरण में साहिल सोनकर, लकी सोनकर दोनों निवासी खटीक मोहल्ला बेलबाग एवं ओमती थाने में दर्ज प्रकरण में […]

You May Like