बीएचईएल लेडीज क्लब में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

भोपाल: बीएचईएल की लेडीज एजुकेशनल वेलफेयर विंग द्वारा लेडीज क्लब की सदस्यों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन लेडीज क्लब की अध्यक्ष रोजी उपाध्याय के मार्गदर्शन में किया गया।कस्तूरबा अस्पताल की डॉ. दीपमालिका अतराम और डॉ. सोनल ओमकार ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

उन्होंने महिलाओं में होने वाली सामान्य बीमारियों के साथ-साथ उच्च रक्तचाप, मधुमेह और हृदयाघात जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने समय पर स्वास्थ्य जांच कराने और उचित चिकित्सकीय परामर्श लेने के महत्व पर भी जोर दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ उपाध्यक्ष ललिता चटर्जी के स्वागत संबोधन से हुआ। सचिव मंजू शौरी ने आभार व्यक्त किया.

Next Post

धान मिलिंग में देरी से आर्थिक नुकसान की आशंका

Fri Sep 25 , 2026
भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने वर्ष 2025-26 में किसानों से उपार्जित धान की मिलिंग में हो रही देरी पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। उन्होंने उपार्जित धान को बिना विलंब राइस मिलर्स को उपलब्ध कराने के लिए तत्काल आवश्यक निर्देश जारी […]

You May Like