4 देशी कट्टा और 2 कारतूस के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

जबलपुर। सिहोरा पुलिस ने सिलौड़ी रोड पर घेराबंदी कर एक शातिर बदमाश को दबोचा है, जिसके कब्जे से 4 देशी कट्टा और 2 जिंदा कारतूस जब्त हुए हैं। अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त का नेटवर्क ज्वालामुखी तक जुड़ा हुआ है। पुलिस अब मुख्य सप्लायर की तलाश कर रही है।

थाना प्रभारी सिहोरा, प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि हड़हा मोहल्ला निवासी भानू तिवारी नाम का युवक मामे दा ढाबा के पीछे किसी अज्ञात खरीदार को देशी कट्टे की डिलीवरी देने की बात कर रहा था। इस इनपुट पर तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने मामे दा ढाबा के आगे, मुरूम खदान के पास सिलौड़ी रोड पर दबिश दी। तभी । पुलिस की गाड़ियों को देखते ही भागने का प्रयास कर रहे भानू तिवारी (29 ), निवासी वार्ड नंबर 1, हड़हा मोहल्ला, सिहोरा को चारों तरफ से घेराबंदी कर दबोच लिया गया। पुलिस ने जब वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसके हाथ में मौजूद कत्थाई थैले की तलाशी ली, तो पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। थैले के अंदर कागजों में लपेटकर रखे गए 4 अवैध देशी कट्टे और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने हथियारों को तुरंत जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

स्वयं चौबे ने बाजार में बेचने के लिए सप्लाई किए थे हथियार-

आरोपी भानू तिवारी से जब हथियारों के स्रोत को लेकर सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया। आरोपी ने कुबूल किया कि ये सभी देशी कट्टे और कारतूस उसे ज्वालामुखी निवासी स्वयं चौबे ने बाजार में बेचने के लिए सप्लाई किए थे। इस खुलासे के बाद सिहोरा पुलिस ने मुख्य आरोपी स्वयं चौबे की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछा दिया है। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में अवैध हथियारों की तस्करी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हो सकता है।

Next Post

मनीष मिश्रा जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष निर्वाचित 

Wed Jul 29 , 2026
जबलपुर। जिला अधिवक्ता संघ चुनाव की मतगणना बुधवार को पूरी हो गई। अध्यक्ष पद के मुकाबले में मनीष मिश्रा ने 1188 मत हासिल करके अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नरेंद्र जैन को 165 मतों से पराजित कर दिया। नरेंद्र जैन को कुल 1023 मत प्राप्त हुए। चुनावी दौड़ में शामिल अन्य प्रत्याशियों […]

You May Like