मनीष मिश्रा जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष निर्वाचित 

जबलपुर। जिला अधिवक्ता संघ चुनाव की मतगणना बुधवार को पूरी हो गई। अध्यक्ष पद के मुकाबले में मनीष मिश्रा ने 1188 मत हासिल करके अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नरेंद्र जैन को 165 मतों से पराजित कर दिया। नरेंद्र जैन को कुल 1023 मत प्राप्त हुए। चुनावी दौड़ में शामिल अन्य प्रत्याशियों में ज्योति राय को 307, एच.आर. नायडू को 93, अभय शुक्ला को 27 और व्ही.पी. सिंह को 15 मत मिले। मतगणना की प्रक्रिया बुधवार सुबह निर्धारित समय पर शुरू हुई थी। शुरुआती दौर में मनीष मिश्रा और नरेंद्र जैन के बीच मुकाबला काफी नजदीकी नजर आ रहा था, लेकिन अंतिम चरण में मनीष मिश्रा ने लगातार बढ़त बनाए रखी। ​मतगणना के दौरान 15 मत अवैध घोषित किए गए। अध्यक्ष पद का फैसला होने के बाद अब उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष, पुस्तकालय सचिव और कार्यकारिणी सदस्यों के परिणाम भी क्रमवार घोषित किए जा रहे हैं। गणना स्थल पर पूरे दिन सभी प्रत्याशी, उनके अभिकर्ता और वकीलों की भारी मौजूदगी बनी रही। जीत के बाद जश्न का दौर शुरू हो गया है।

Next Post

एशियन पेंट्स का मुनाफा 40 प्रतिशत बढ़कर 1,539 करोड़ पर

Wed Jul 29 , 2026
मुंबई, 29 जुलाई (वार्ता) पेंट बनाने वाली दिग्गज कंपनी एशियन पेंट्स को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में समेकित आधार पर 1,539 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है जो एक साल पहले की तुलना में 40 प्रतिशत अधिक है। कंपनी के निदेशक मंडल की बुधवार को हुई बैठक […]

You May Like