उपनगर के कांग्रेसजनो में अरुण यादव और जयवर्धन ने भरा जोश

ग्वालियर। महू रैली की तैयारी को लेकर आज ग्वालियर विधानसभा के रामरति गार्डन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयोजक सुनील शर्मा ने बताया कि ग्वालियर विधानसभा में रोज चुनाव होता है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा किस तरह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जाता है उसके बावजूद भी कार्यकर्ता संघर्ष के लिए तैयार खड़ा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह ग्वालियर विधानसभा से भोपाल सैकड़ो लोग गए थे उसी तरह महू भी जाएँगे।

ग्वालियर की प्रभारी हिना काँवरे ने कहा कि ग्वालियर विधानसभा का कार्यकर्ता बहुत ही संघर्षील कार्यकर्ता है 21 साल से सरकार न होने के बावजूद कार्यक्रम में काफी लेट आने के बावजूद भी कार्यकर्ताओं का इतनी संख्या में होना वाकई काबिले तारीफ है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा कि यहां के नौटंकीबाज नेता को घर बैठने के लिए आपको कमर कसनी होगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयवर्धन सिह ने कहा कि हमारे साथ मंत्री रहे नेताजी की अधिकारी और कर्मचरी नहीं सुनते हैं वह नाले में कूदते है और खंभे पर चढ़ते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा जिस तरह 11 पार्षद जिताए, विजयपुर में जीत दिलाई इस तरह इस विधानसभा को भी अब आपको जितना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद अशोक सिंह ने कहा कि मुझे मालूम है कि ग्वालियर विधानसभा के कार्यकर्ताओं पर भारतीय जनता अत्याचार करती है आपके साथ में और पूरी कांग्रेस पार्टी हमेशा खड़ी है कार्यक्रम को पूर्व मंत्री लाखन सिह जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा विधायक सुरेश राजे ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महाराज सिंह पटेल और आभार महादेवी परमार ने किया. इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष पार्षद मंडल अध्यक्ष जिला पदाधिकारी प्रदेश पदाधिकारी मोर्चा संगठन के सैकड़ो कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे

Next Post

स्वियाटेक को हराकर मैडिसन कीज ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में

Thu Jan 23 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मेलबर्न, 23 जनवरी (वार्ता) अमेरिका की मैडिसन कीज ने विश्व की दूसरे नंबर की खिलाड़ी पोलैंड की इगा स्वियाटेक को हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में जगह बना ली है जहाँ उनका मुकाबला दो बार की गत […]

You May Like

मनोरंजन