नव वर्ष नए संकल्पों, नई ऊर्जा और नए अवसरों का प्रतीक : मंगुभाई

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने नववर्ष 2026 के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा है कि नया वर्ष नए संकल्पों, नई ऊर्जा और नए अवसरों का प्रतीक है। यह समय है कि बीते अनुभवों से सीख लेते हुए मध्यप्रदेश को प्रगति की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प लिया जाए।

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि राज्य सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। किसान, युवा, महिलाएँ और वंचित वर्गों का कल्याण सरकार की नीतियों के केंद्र में है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत ढाँचे और निवेश के क्षेत्र में संतुलित विकास की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कृषि को लाभकारी बनाना, युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना तथा मातृशक्ति को सशक्त करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक संसाधन और पर्यटन संभावनाएँ हमारे गौरव का आधार हैं। पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के बिना समृद्धि संभव नहीं है, इसे हमेशा स्मरण रखना होगा।

राज्यपाल श्री पटेल ने प्रदेशवासियों से सामाजिक सद्भाव, स्वच्छता, जल संरक्षण और संवैधानिक मूल्यों को अपनाते हुए विकास की इस यात्रा में सहभागी बनने का आह्वान किया। उन्होंने नववर्ष 2026 में एक आत्मनिर्भर, समृद्ध और सशक्त मध्यप्रदेश के निर्माण का संकल्प लेने की अपील की।

Next Post

हाइवे किनारे खडे ट्रक से टकराई ट्रेवलर, 7 यात्री घायल 

Wed Dec 31 , 2025
मुलताई।नेशनल हाइवे बैतूल रोड पर ग्राम नगरकोट के पास बुधवार सुबह एक ट्रेवलर वाहन हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। जिससे ट्रैवलर में सवार 7 यात्री घायल हो गए।जिनका नगर के सरकारी अस्पताल में उपचार कराया गया है, हल्की चोट आने से सभी यात्री बालाघाट की और रवाना हो […]

You May Like