बुद्धम लामा का स्वर्णिम प्रदर्शन, उत्तर प्रदेश वुशू टीम ने जीते 10 पदक

लखनऊ (वार्ता) बुद्धम लामा के स्वर्णिम प्रदर्शन की मदद से उत्तर प्रदेश की वुशू टीम ने हैदराबाद में एक से छह जुलाई तक आयोजित 24वीं राष्ट्रीय जूनियर (बालक/बालिका) वुशू प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक अपने नाम किए।

इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, दो रजत और सात कांस्य पदक जीते। इसमें गौतम बुद्ध नगर के बुद्धम लामा यूपी के स्टार खिलाड़ी रहे। उन्होंने ताउलू के ननदाओ इवेंट में स्वर्ण पदक जीता, और फिर ननक्वान इवेंट में रजत पदक और ननगुन इवेंट में कांस्य पदक अपने नाम किया।

उत्तर प्रदेश वुशू एसोसिएशन के महासचिव मनीष कक्कड़ ने सभी पदक विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कोच अमित रोसा और नेहा कश्यप के मार्गदर्शन की भी विशेष सराहना की। मनीष कक्कड़ ने बताया कि सांडा वर्ग में आगरा के अनिरुद्ध चौहान ने 90 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीता।

वहीं ताउलू में गौतम बुद्ध नगर के आर्यमान शर्मा ने सिंगल वेपन इवेंट में, लखनऊ के सुनिश रावत ने गुनशु में, लखनऊ की शगुन रावत ने क्वांगशु में और लखनऊ की ही मान्या ने विनचुन इवेंट में कांस्य पदक हासिल किए। इसके अलावा, सांडा में गौतम बुद्ध नगर के प्रियांशु चौधरी ने 75 किग्रा भार वर्ग में और मेरठ के प्रशांत ने 80 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किए।

 

Next Post

मैग्नस कार्लसन ने जीता सुपर यूनाइटेड रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट का खिताब

Tue Jul 8 , 2025
जाग्रेब, (वार्ता) विश्व के नंबर-वन मैग्नस कार्लसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 22.5 अंक के साथ सुपर यूनाइटेड रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट खिताब जीत लिया। मौजूदा विश्व चैम्पियन 19.5 अंक के साथ डी. गुकेश तीसरे स्थान पर रहे। नॉर्वे के कार्लसन ने अंतिम ब्लिट्ज मुकाबले में स्थानीय खिलाड़ी इवान सारिच […]

You May Like