जनसुनवाई : पुलिस कमिश्नर आवेदकों से हुए रूबरू, जानी समस्याएं

इंदौर: आमजन की शिकायतों का निराकरण करने एवं समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए प्रत्येक मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में पुलिस आयुक्त नगरीय संतोष कुमार सिंह ने कमिश्नर कार्यालय के सभागार में आमजन की शिकायत एवं समस्याओं को सुना तथा त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए.जनसुनवाई में आज 57 शिकायत आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें प्रमुख रूप से पारिवारिक विवाद, आपसी विवाद, पैसों के लेनदेन, फाइनेंशियल फ्रॉड, सुनवाई न होने, प्लॉट/ जमीन की धोखाधड़ी संबंधी विवाद, महिला अपराध संबंधी एवं अन्य पुलिस से संबंधित समस्याओं लेकर आमजन आए.

पुलिस कमिश्नर ने व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक आवेदक के साथ संवाद कर, उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए. साथ ही नागरिकों को आश्वस्त किया कि इंदौर पुलिस उनकी सुरक्षा और हितों के संरक्षण के लिए सदैव तत्पर है. इस दौरान अति. पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) अमित सिंह एवं सभी जोन के अन्य अधिकारियों ने भी उपस्थित रहकर पुलिस कमिश्नर के निर्देशानुसार संबंधित आवेदकों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुनकर कार्रवाई की.

Next Post

आईजी ने अपराध नियंत्रण और अपराधियों पर शिकंजा कसने के दिये निर्देश

Wed Feb 18 , 2026
रीवा: पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत द्वारा पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में जोन के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों की अपराध समीक्षा बैठक एवं स्पेशल टास्क फोर्स की बैठक ली. जिसमें आईजी ने अपराधियों पर नकेल कसने के साथ लंबित अपराध के निराकरण के निर्देश दिये. साथ ही उन्होने कहा […]

You May Like