रीवा: पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत द्वारा पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में जोन के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों की अपराध समीक्षा बैठक एवं स्पेशल टास्क फोर्स की बैठक ली. जिसमें आईजी ने अपराधियों पर नकेल कसने के साथ लंबित अपराध के निराकरण के निर्देश दिये. साथ ही उन्होने कहा कि जो भी शिकायते आती है उनका संतोषजनक निराकरण करे. वारंट तामीली सहित सडक़ दुर्घटना आदि की समीक्षा की गई. पुलिस अधीक्षकों को गुम नाबालिग बालक बालिकाओं की अधिक से अधिक दस्तयाबी करने के निर्देश दिये गये.
आई.जी. रीवा द्वारा जोन में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों का त्वरित निराकरण, अवैध नशा एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर कठोर कार्यवाही, संवेदनशील क्षेत्रों में पेट्रोलिंग/रात्रि गश्त को अनिवार्य करने के साथ ही मीटिंग में दिये गये अन्य निर्देशों का कड़ाई से पालन करने हेतु भी निर्देशित किया गया. बैठक में पुलिस अधीक्षक रीवा शैलेन्द्र सिंह चौहान, पुलिस अधीक्षक सतना हंसराज सिंह, पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी, पुलिस अधीक्षक मैहर अवधेश प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक मऊगंज दिलीप सोनी, अति. पुलिस अधीक्षक सिंगरौली सर्वप्रिय सिंहा मौजूद रही.
