सतना:शासकीय इंदिरा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य समिति, क्रीड़ा विभाग एवं अंग्रेजी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में ” बात करे बोझ हल्का करे” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. ए. के. पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को उनकी योग्यता और प्रतिभा को पहचान कर उस दिशा में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने और सफलता प्राप्त करने का मूलमंत्र दिया।
समिति संयोजक डॉ आभा गोयल ने बात करके अपने मन को स्थिरता देने की बात साझा की। कार्यक्रम प्रभारी एवं समिति सह संयोजक डॉ शशिकांत सिंह और डॉ. प्रतिभा शर्मा ने छात्राओं को एक प्रयोग के साथ अपनी समस्या को एक दूसरे के साथ साझा करना एवं हल ढूंढना के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया । कार्यक्रम में डॉ. रमाकांत सिंह, डॉ क्षमा द्विवेदी, श्री शुभम सिंह, डॉ ज्योति लता सिंह, संगीता उरमलिया, डॉ रिचा खत्री और डॉ पुष्पलता सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई
