महिला का अपहरण, बंधक बनाकर दुष्कर्म, बच्चे का इलाज कराने आई थी पीडि़ता

जबलपुर: सिवनी के लखनादौन से जबलपुर बच्चे का इलाज कराने सास के साथ जबलपुर आई महिला का परिचित ने फोरव्हीलर से अपहरण कर लिया और गौर स्थित एक मकान में ले गया जहां बंधक बनाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। महिला किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटी और थाने पहुंचकर आपबीती पुलिस को सुनाई। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक सिवनी लखनादौन निवासी 29 वर्षीय महिला गत दिवस सास के साथ अपने बच्चे का इलाज कराने जबलपुर आई थी। 11 जून को जब वे गौर तिराहे से गुजर रही थी, तभी गांव से रहने वाला परिचित विष्णु विश्वनाथ सफेद रंग की फोरव्हीलर से पहुुंचा और महिला की सास से कहने लगा कि वे महिला को गांंव तक छोड़ देगा। इसके बाद बहला- फुसलाकर महिला को वह अपने साथ ले गया।

आरोपी महिला को गांव न ले जाकर बरेला थाना अंतर्गत गौर चौकी स्थित एक मकान में ले गया जहां उसे बंधक बनाकर रखा रहा और उसके साथ दुष्कर्म किया। उधर 13 जून को परिजनों ने गौर चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस बीच महिला उसके चंगुल से छूटकर निकली और सीधे गौर चौकी पहुंची जहां आपबीती पुलिस को सुनाई, जहां कल पीडि़ता को महिला थाने भेज दिया गया है। जीरो पर कायमी हुई, इसके बाद केस डायरी महिला थाने भेजी गई, जहां असल कायमी दर्ज की गई।

Next Post

जी7 के कार्यक्रम को छोटा कर यूक्रेन लौट रहे हैं जेलेंस्की

Wed Jun 18 , 2025
कीव, 18 जून (वार्ता) यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने अपने निर्धारित जी7 कार्यक्रम को छोटा कर दिया है और यूक्रेन लौट रहे हैं। यूक्रेन के होरोमाडस्के न्यूज चैनल ने एक अज्ञात स्रोत का हवाला देते हुए अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट में पहले बताया था […]

You May Like