ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान ने एलओसी पर की भारी गोलाबारी

श्रीनगर, 07 मई (वार्ता) भारत ने जब पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी शिविरों पर सटीक हमले किए उसके बाद पाकिस्तान ने कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर देर रात भारी गोलाबारी की।

इस्लामाबाद द्वारा यह स्वीकार किए जाने के कुछ ही घंटों बाद कि भारतीय मिसाइल हमलों ने उसके क्षेत्र में तीन स्थानों को निशाना बनाया और नियंत्रण रेखा के पार गोलीबारी शुरू हो गई।

इससे पहले, देर रात के बाद ही भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और निर्देशित किया गया। भारत ने कुल मिलाकर नौ ठिकानों को निशाना बनाया।

बयान में कहा गया, “हमारी कार्रवाई केंद्रित, नपी-तुलीमापी और गैर-बढ़ाने वाली प्रकृति की रही है। किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया है। भारत ने लक्ष्यों का चयन करने और उन ठिकानों पर हमले के तरीके में काफी संयम बरता है।” ये कदम पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले के मद्देनजर उठाए गए हैं, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई थी।

भारत ने कहा, “हम इस प्रतिबद्धता पर खरे उतर रहे हैं कि इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।”

Next Post

ऑपरेशन सिंदूर के बारे में पता था, कुछ होने वाला है, उम्मीद है कि यह जल्दी खत्म हो जाएगा: ट्रम्प

Wed May 7 , 2025
वाशिंगटन/नयी दिल्ली, 07 मई (वार्ता) भारत ने जब पहलगाम का बदला लेने के लिए पाकिस्तान में आतंकवादी शिविरों पर बमबारी की, तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें पता था कि ‘कुछ होने वाला है’ और उम्मीद जताई कि ‘यह जल्दी खत्म हो जाएगा।’ व्हाइट हाउस में पत्रकारों […]

You May Like