इंदौर: क्राइम ब्रांच ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भंडारी ब्रिज के नीचे से एक ऑटो चालक को MD ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को क्राइम ब्रांच की टीम MR-4 आमरोड़, परदेशीपुरा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह घबरा गया, जिसके बाद शक के आधार पर उसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 54.70 ग्राम MD ड्रग्स बरामद हुई। जब्त नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5.40 लाख रुपए बताई गई है। आरोपी की पहचान 26 वर्षीय दानिश शेख, निवासी आजादनगर के रूप में हुई है। दानिश ऑटो चलाता है। पुलिस ने ड्रग्स से संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन आरोपी कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर क्राइम ब्रांच थाने में NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस रिकॉर्ड की जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ 2025 में भी NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज हो चुका है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी MD ड्रग्स कहां से लेकर आया था और इसे किसे सप्लाई करने वाला था। पूछताछ के आधार पर ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, इस साल अब तक NDPS एक्ट के 56 मामलों में 120 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन मामलों में 2.546 किलो MD, 28.338 किलो गांजा, 500 किलो भांग, 268.58 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 ग्राम कोकीन बरामद की गई है। जब्त मादक पदार्थों और वाहनों की कुल कीमत करीब 3.13 करोड़ रुपए बताई गई है।
Next Post
पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 'रोहित शर्मा शो' के साथ टेलीविजन की दुनिया में धमाकेदार डेब्यू करने जा रहे हैं
Tue Aug 11 , 2026
मुंबई, भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा अब क्रिकेट के मैदान के बाद मनोरंजन की दुनिया में अपना नया सफर शुरू करने जा रहे हैं। सोनी टीवी नेटवर्क द्वारा जारी किए गए टीजर के अनुसार, वह जल्द ही ‘रोहित शर्मा शो’ को होस्ट करते हुए नजर आएंगे, जिससे […]

You May Like
-
1 year ago
जिले में हुईं 3 सड़क दुर्घटना में 2 की मौत
-
2 years ago
नशामुक्ति का अभियान बने जन जन की पहचान
-
1 month ago
दलहन-तिलहन में आत्मनिर्भरता का सपना अधूरा