‘चार साल में 50 लाख शरणार्थी लौटे अफगानिस्तान’

काबुल, 19 जून (वार्ता) अफगानिस्तान में पिछले चार वर्षाें के दौरान 50 लाख से अधिक लोग शरणार्थी का दर्जा त्याग कर वतन वापस लौटे हैं। अफगानिस्तान के शरणार्थी एवं प्रत्यावर्तन मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मुतालिब हक्कानी ने दी यह जानकारी दी है।

अफगानिस्तान के सरकारी रेडियो एवं टेलीविजन (आरटीए) ने बुधवार रात श्री हक्कानी के हवाले से कहा, “इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान द्वारा सत्ता संभालने के बाद से, 310,000 परिवार, जिनकी संख्या कुल सदस्य संख्या 2,848,000 है, पाकिस्तान, ईरान और तुर्की से अपने वतन अफगानिस्तान लौट आए हैं।”

आरटीए की रिपोर्ट के अनुसार इसके अलावा उक्त देशों से कुल 2,433,000 व्यक्तियों को या तो निर्वासित किया गया है या उनकी इच्छा पर भेजा गया है और कुल मिलाकर 5,281,000 शरणार्थी स्वदेश आ गए हैं।

उल्लेखनीय है कि अफ़गानिस्तान से अमेरिकी नेतृत्व वाली विदेशी सेना की वापसी के बाद अगस्त 2021 में अफ़गान की अंतरिम सरकार ने सत्ता संभाली थी।

उन्होंने कहा कि वापस लौटे सभी लोगों को क्रॉसिंग पॉइंट पर ज़रूरी सहायता दी गई है और उन्हें उनके गृह प्रांतों में पहुँचाया गया है।

Next Post

समस्याओं का निराकरण नहीं किया तो संबंधित के खिलाफ होगी कार्रवाईः महापौर

Thu Jun 19 , 2025
ग्वालियर। महापौर लोकमंत्रणा के दौरान आने वाले हितग्राहियों की समस्याओं का शत प्रतिशत निराकरण हो इसके लिए संबंधित अधिकारी त्वरित कार्यवाही करें। लोकमंत्रणा में आने वाली शिकायतों का निराकरण नहीं होने पर संबंधित जबाबदार होगा और उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। यह निर्देश महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने गुरूवार को […]

You May Like