नर्सिंग छात्रों ने दिया जैविक अपशिष्ट प्रबंधन का संदेश

मंडला। जिला चिकित्सालय में चल रहे सेवा पखवाड़े के स्वच्छता उत्सव के अंतर्गत सरदार पटेल स्कूल ऑफ नर्सिंग के छात्रों ने अस्पतालों में जैविक अपशिष्ट प्रबंधन पर रचनात्मक गतिविधियां प्रस्तुत कीं। छात्रों ने स्वच्छता रैली, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण और जैविक अपशिष्ट के सुरक्षित निपटान की जरूरत पर संदेश दिया।

सिविल सर्जन डॉ. विजय सिंह धुर्वे, डॉ. प्रवीण उईके, डॉ. रितेश अग्रवाल, क्वालिटी मेंटर शरद मेश्राम व सहायक प्रबंधक अजय सिंह सैयाम ने प्रतिभागियों को स्वच्छता अपनाने और संक्रमण-मुक्त वातावरण बनाए रखने की अपील की। विजेता छात्रों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और बड़ी संख्या में नर्सिंग छात्र मौजूद रहे।

Next Post

सड़क हादसों में युद्ध से ज्यादा मौतें 

Tue Sep 23 , 2025
मंडला। साइबर अपराध और सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा ने शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय के छात्रों को जागरूक किया। पुलिस कंट्रोल रूम के भ्रमण पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “युद्ध में जितने लोग नहीं मरते, उससे अधिक […]

You May Like