नई दिल्ली। अफगानिस्तान में शनिवार शाम आए तेज भूकंप के झटकों से भारत के कई उत्तरी हिस्से भी हिल उठे। रिक्टर स्केल पर 6.2 तीव्रता वाले इस भूकंप का असर जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किया गया। हालांकि शुरुआती जानकारी के अनुसार अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है।
भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश पर्वतीय क्षेत्र में रहा। नेशनल जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के मुताबिक यह झटका शाम करीब 6 बजकर 4 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र पूर्वोत्तर अफगानिस्तान में कालाफगान से लगभग 81 किलोमीटर दूर जमीन के भीतर करीब 215 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
गहरे केंद्र के कारण भूकंप के झटके अफगानिस्तान से बाहर भारत के उत्तरी क्षेत्रों तक महसूस किए गए। प्रशासनिक और आपदा प्रबंधन एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
