दक्षिण कोरिया की जनसंख्या में गिरावट,वृद्धों में वृद्धि

सोल,25 जून (वार्ता) दक्षिण कोरिया की जनसंख्या में लगातार तीसरे महीने गिरावट आई है जबकि वृद्व लोगों की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है।

एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सांख्यिकी कोरिया के अनुसार एक ही प्रांत या शहर के अंदर और बाहर जनसंख्या मई में 4.9 प्रतिशत घटकर 473,000 रह गई, जबकि मार्च में इसमें 2.6 प्रतिशत और अप्रैल में 10.7 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जनसंख्या में कमी होने से रियल एस्टेट बाज़ार में लंबे समय से मंदी में आयी हुई है।

राजधानी सोल और दूसरे सबसे बड़े शहर बुसान में 3,657 और 1,014 लोगों की कमी दर्ज की गयी लेकिन सोल के आसपास के ग्योंगगी प्रांत और पश्चिमी बंदरगाह शहर इंचियोन में क्रमशः 3,205 और 3,237 लोगों की शुद्ध वृद्वि दर्ज की गयी।

Next Post

नौगई में खैर की लकड़ी जप्त, ट्रक से UP जा रही थी, पुलिस ने पकड़ी

Wed Jun 25 , 2025
सिंगरौली। बरगवां रेंज परिक्षेत्र से खैर की लकड़ी चोरी कर ले जा रहा एक ट्रक चितरंगी थाना क्षेत्र के नौगई के मुख्य मार्ग में पलट गया। जहां चितरंगी पुलिस ने खैर की लकड़ी को जप्त कर अग्रिम कार्रवाई करते हुये वन परिक्षेत्राधिकारी चितरंगी को अवगत कराया। तत्संबंध में चितरंगी टीआई […]

You May Like