मंदिर में चोरी, दान पेटी में रखी चढ़ोत्तरी ले गए चोर

जबलपुर: गढ़ा थाना क्षेत्र में चोर एक मंदिर में धावा बोलकर दान पेटी का ताला तोडक़र चढ़ोत्तरी ले गए। वारदात सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई है।
पिसनहारी की मढिय़ा गढ़ा पुरवा जबलपुर आया एवं देखा तो संजय कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे पाश्र्वनाथ दिंगम्बर जैन मंदिर पिसनहारी की मढिय़ा गढ़ा पुरवा ट्रस्ट कमेटी का उपाध्यक्ष है। तलहटी पर स्थित महावीर मंदिर है जिसके दाये बाये तरफ कांच की दान पेटिया रखी हुई है। जिसमे भक्तों द्वारा दान किया जाता है।

अज्ञात चोर दान पेटी का दाहिने तरफ का कांच तोडक़र दान पेटी में रखे चढ़ोत्तरी के करीब 20 से 25000 रूपये चुराकर ले गए। सीसीटीव्ही कैमरे मेें वारदात कैद हो गई है। जिसमें एक व्यक्ति दान पेटी तोड़ते हुए एवं चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है ।

Next Post

मुर्मु ने संविधान के संथाली भाषा में संस्करण का विमोचन किया

Thu Dec 25 , 2025
नयी दिल्ली 25 दिसम्बर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को यहां राष्ट्रपति भवन में भारत के संविधान के संथाली भाषा में संस्करण का विमोचन किया। राष्ट्रपति सचिवालय ने बताया कि इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि यह सभी संथाली लोगों के लिए गौरव और आनंद का विषय है […]

You May Like

Play sound