रीवा में पति ने दोस्त के साथ मिलकर किया पत्नी की हत्या का प्रयास, पुल से नदी में फेंका फिर गला रेता

रीवा,  पत्नी से चल रहे विवाद के चलती पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसे पुल से नीचे नदी में फेंक दिया,

महिला वहां बच गई तो आरोपी ने उस पर शराब के केन से गले पर वार किया जिससे उसका गला कट गया।

पुलिस ने युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। घटना रीवा जिले के सोहागी थाना क्षेत्र के सोनौरी स्थित नैना नदी पुल की है।

घटना के संबंध में सोहागी थाना प्रभारी कमलेश शाहू ने बताया कि सतीश पिता रमाशंकर उम्र 28 वर्ष निवासी शंकरगढ़ का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा है।

पत्नी दो सालों से उससे अलग रह रही थी। पत्नी को शंकरगढ़ से ट्रेन पकड़कर ‘पंजाब जाना था लेकिन ट्रेन छूटने पर उसने पति की मदद मांगी।

आरोपी उसे प्रयागराज रेलवे स्टेशन छोड़ने का झांसा दिया और शंकरगढ़ से बाइक में बैठाकर प्रयागराज ले जाने के बजाय सोहागी होते हुए सोनौरी में स्थित नैना नदी पुल पर लेकर आ गया।

28 जुलाई की रात 11 बजे आरोपी ने पुल के ऊपर गाड़ी रोकी और पत्नी से

विवाद करने लगा। इस दौरान आरोपी ने पत्नी को उठाकर पुल के नीचे फेंक दिया,

नदी में पानी कम था जिससे महिला बच गई। वह नदी से निकलकर पुल के ऊपर आई तो आरोपी ने जेब से शराब की केन निकाली और उसके नुकीले हिस्से से पीड़िता के गले पर हमला कर दिया जिससे उसका गला कट गया।

इस दौरान दो लोग बाइक में सवार होकर पहुंचे जिनको देखकर आरोपी फरार हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को गम्भीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां महिला का उपचार जारी है।

इस घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पति सतीश सिंह को पकड़ा और उसकी निशानदेही पर दोस्त दीपक निवासी शंकरगढ़ को भी गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।

Next Post

पत्नी की शिकायत,पति बना कातिल

Sat Aug 1 , 2026
सिंगरौली । चितरंगी थाना पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर अंधी हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने खुलासा किया कि मृतक द्वारा आरोपी की पत्नी से कथित छेड़छाड़ किए जाने से नाराज पति ने पत्नी के साथ मिलकर […]

You May Like