
भोपाल। स्टेशन बजरिया श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में आज 24 वे तीर्थंकर वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक पर बच्चे , बड़े, महिलाओं की भीड़ हो गई थी क्योंकि साल में एक बार महावीर जयंती पर ही मूल नायक भगवान1008 श्री महावीर स्वामी का महामस्तकाभिषेक, होता है इसलिए सभी ने बड़े हर्ष उल्लास के साथ महामस्तकाभिषेक में भाग लिया शांति धारा, नित्य- नियम पूजा के पश्चात श्री जी की शोभा यात्रा स्टेशन बजरिया जैन मंदिर से 80 फीट महामाई के बाग पुष्पा नगर रास्ते में महिलाओं द्वारा नृत्य, डांडिया करते भगवान महावीर स्वामी के सिद्धांत जियो और जीने दो के नारे लगाते हुए भगवान महावीर के मंगल गीत गाते हुए श्रद्धालुओं द्वारा घर के सामने जगह-जगह श्री जी की आरती करते मांगलिक भवन पहुंचे शांति धारा अभिषेक के पश्चात धर्म सभा कार्यक्रम में अध्यक्ष राजीव पंचरत्न नरेंद्र जैन द्वारा बताया गया महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक पर दोपहर में मंदिर के प्रांगण में गरीब लोगों को खाना वितरित किया गया एवं महिला मंडल अध्यक्ष बबीता पंचरत्न रुचि जैन वर्षा जैन पुष्पा जैन सलोनी जैन निधि जैन संध्या जैन महिलाओं द्वारा पक्षियों के दाना ,पानी के लिए साकोरे बांटे गए।जिसमें सकल दिगंबर जैन समाज स्टेशन बजरिया उपाध्यक्ष ताराचंद जैन स्वदेश गुड़ा अशोक जैन प्रदीप जैसीनगर राजेंद्र जैन सौरभ प्रतीक जैन सजल जैन बजरिया समस्त समाज कार्यक्रम में सपरिवार शामिल होकर पूण्य संचय किया। ।
