मनकापुर नाले में युवक की मौत पर विधायक ने पहुंचकर दी सांत्वना

रायसेन: गैरतगंज तहसील के मनकापुर नाले में डूबे युवक अजय अहिरवार की मौत पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने शोक संतप्त परिवार से भेंट की। उन्होंने अजय के पिता रामसिंह अहिरवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा।

अजय नाले में नहाते समय तेज बहाव में बह गया था। तीन दिन की तलाश के बाद शव बरामद हुआ। विधायक ने अधिकारियों को परिवार की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने पुल निर्माण व सड़क मरम्मत की मांग भी रखी। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी व भाजपा पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Next Post

आरबीआई की बैठक, वित्तीय परिणामों पर रहेगी निवेशकों की नजर

Sun Aug 3 , 2025
मुंबई, 03 अगस्त (वार्ता) अमेरिकी आयात शुल्क की चिंता में पिछले सप्ताह घरेलू शेयरों बाजारों में बिकवाली हावी रही और प्रमुख सूचकांक एक प्रतिशत से अधिक लुढ़क गये। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पाँच में से दो दिन बढ़त के साथ बंद होने के बावजूद 863.18 अंक […]

You May Like

Play sound