श्रद्धालुओं के लिए विश्रामालय तैयार

सतना: पिछले वर्ष प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के दौरान सतना रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता नजर आया था. इसी कड़ी में इस वर्ष माघ मेले को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर तैयारी शुरु कर दी गई है. जिसके चलते रेलवे स्टेशन परिसर में विश्रामालय तैयार कर दिया गया है.रेलवे स्टेशन परिसर में आरक्षण केंद्र के सामने से लेकर मुख्य गेट के कुछ पहले तक के समूचे हिस्से को स्थानीय रेल प्रबंधन द्वारा विश्रामालय के रुप में तैयार कर लिया गया है.

इस पूरे क्षेत्र में एक ओर जहां जमीन पर दरी बिछा दी गई है. वहीं दूसरी ओर बरामदे के खुले हुए हिस्से को कनात लगाकर ढंक दिया गया है. बताया गया कि पिछले वर्ष महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ के मद्देनजर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि माघ मेले के दौरान भी खासी संख्या में श्रद्धालु रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे.

जिसके चलते स्थानीय रेल प्रबंधन द्वारा खासे लंबे चौड़े क्षेत्र को विश्रामालय में तब्दील कर दिया गया है. जहां पर श्रद्धालुओं की खासी संख्या विश्राम कर सकेगी. बताया गया कि आगे आवश्यकता पडऩे पर श्रद्धालुओं की सुविधा में बढ़ोत्तरी की जाएगी.

Next Post

बांग्लादेश के मुख्य हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण उड़ान सेवाएं बाधित

Sat Jan 3 , 2026
ढाका, 03 जनवरी (वार्ता/शिन्हुआ) बंगलादेश की राजधानी ढाका में शुक्रवार को घना कोहरा छा गया जिससे हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आने-जाने वाली उड़ान सेवाएं बाधित हुईं। हवाई अड्डा प्राधिकरण ने कल दोपहर एक नोटिस जारी कर कहा कि घने कोहरे के कारण सुरक्षा कारणों से नौ उड़ानों का […]

You May Like