मर्म चिकित्सा: प्राचीन पद्धति से प्रभावी उपचार का मार्ग

भोपाल। आयुर्वेद कौशलम मर्म चिकित्सा पर कार्यशाला आयोजित की गई. जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर गिनम के अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने किया इस अवसर पर सूर्यवंशी ने आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विशेष रूप से मर्म चिकित्सा की उपयोगिता एवं उसके व्यापक प्रभाव पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आयुर्वेद न केवल उपचार की प्राचीन पद्धति है, बल्कि यह स्वस्थ जीवन शैली का आधार भी है. मर्म चिकित्सा जैसी विधाएं आज के समय में लोगों को प्राकृतिक एवं प्रभावी उपचार प्रदान कर रही हैं. कार्यक्रम के दौरान सूर्यवंशी ने उपस्थित वैद्यजन एवं प्रतिभागियों के साथ संवाद कर उनके अनुभवों को जाना तथा इस प्रकार की कार्यशालाओं के माध्यम से आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार को और अधिक गति देने की आवश्यकता पर बल दिया. इस मौके पर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी का आयोजकों द्वारा शॉल, श्रीफल भेंटकर सम्मान भी किया गया.

Next Post

नोटिस प्रक्रिया में देरी से बड़े तालाब के कैचमेंट से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अटकी

Mon Apr 20 , 2026
भोपाल। बड़े तालाब के कैचमेंट क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नोटिस प्रक्रिया में हुई देरी के कारण अटक गई है. नगर निगम द्वारा समय पर नोटिस जारी न किए जाने से पूरी कार्रवाई प्रभावित हो रही है, जिससे अवैध निर्माण हटाने का अभियान आगे नहीं बढ़ पा रहा है. […]

You May Like