IHM में टूरिज्म एजुकेशन एक्सपो सम्पन्न, देखो अपना देश ब्रोशर प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

भोपाल:इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) भोपाल परिसर, अरेरा कॉलोनी में बुधवार को टूरिज्म एजुकेशन एक्सपो एवं ‘देखो अपना देश’ ब्रोशर मेकिंग पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अंतर्गत इंडियाटूरिज्म, मुंबई के सहयोग से आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन के पर्यटन विभाग के सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव, मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक एवं आईएचएम भोपाल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के चेयरमैन डॉ. इलैयाराजा टी. (आईएएस) उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के अतिरिक्त प्रबंध संचालक अभय अरविंद बेडकर (आईएएस) तथा ताज लेकफ्रंट भोपाल के जनरल मैनेजर परमवीर सिंह शामिल हुए।
टूरिज्म एजुकेशन एक्सपो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा, जिसमें स्कूली विद्यार्थियों और अभिभावकों को हॉस्पिटैलिटी, टूरिज्म, कुलिनरी आर्ट्स, ट्रैवल एवं संबंधित क्षेत्रों में करियर की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई। एक्सपो में इंटरएक्टिव करियर डिस्प्ले, विद्यार्थियों द्वारा लाइव डेमो तथा फैकल्टी एवं इंडस्ट्री विशेषज्ञों से संवाद की व्यवस्था की गई थी।
कार्यक्रम के दौरान आईएचएम भोपाल के विद्यार्थियों ने लाइव फूड प्रोडक्शन और हॉस्पिटैलिटी सर्विस डिस्प्ले प्रस्तुत कर अपनी पेशेवर दक्षता और भारतीय आतिथ्य परंपरा की झलक दिखाई।

इसके अतिरिक्त स्कूली छात्रों के लिए क्विज एवं पेंटिंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनका उद्देश्य भारत के पर्यटन, संस्कृति और विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
समारोह में ‘देखो अपना देश’ थीम पर आयोजित ब्रोशर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों और आयोजकों ने मीडिया से संवाद भी किया तथा पर्यटन शिक्षा, युवा सहभागिता और कौशल विकास के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक और संस्थान के शिक्षक उपस्थित रहे।

Next Post

पंडित दीनदयाल के अंत्योदय को साकार कर रही मोदी सरकार: सीएम डॉ मोहन यादव

Wed Feb 11 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मीडिया से कहा कि भारतीय राजनीति की जड़ें देश की संस्कृति, समाज और गरीब कल्याण से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद और […]

You May Like