इंडोनेशिया के सैन्य दस्ते व बैंड के लिए राजधानी में विशेष समारोह

नयी दिल्ली, 28 जनवरी (वार्ता) गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले इंडोनेशिया के सैन्य दस्ते और बैंड की प्रशंसा के लिए मंगलवार को राजधानी में विशेष समारोह आयोजित किया गया।

विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार और दिल्ली क्षेत्र के जनरल आफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार ने 76वें गणतंत्र दिवस परेड में उनकी सफल भागीदारी के लिए इंडोनेशियाई सशस्त्र बलों के 352 सदस्यीय मार्चिंग और बैंड दल की समारोह पूर्वक सराहना की। इस अवसर पर इंडोनेशिया के मार्जिन दस्ते के लिए स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

भारत के 76वें गणतंत्र दिवस पर राजधानी में हुए मुख्य समारोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो मुख्य अतिथि थे।

Next Post

राजधानी के 35 क्षेत्रों में बिजली कटौती आज

Wed Jan 29 , 2025
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like