पिकअप में बाइक घुसी, एक मौत, एक घायल

छिंदवाड़ा। देहात थाना क्षेत्र के रिगरोड में गुरूवार को सड़क हादसा होने से एक युवक की मौत हो गई। वही एक युवक घायल हो गया है। जिसे जिला अस्पताल लाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी अनुसार घायल सचिन पिता तुलसीराम प्रजापति उम्र 20 साल खैरीकला जिला पिपरिया का रहने वाला है। वह अपने साथी ऋिंषीलाल के साथ पचमढ़ी आया हुआ था। पचमढ़ी के बाद दोनों छिंदवाड़ा आ रहे थे। बाइक ऋिषीलाल ठाकुर उम्र 30 साल बाइक चला रहा था और पीछे सचिन बैठा हुआ था। इसी दौरान रिंगरोड के समीप सामने जा रही पिकअप में जा घुसे। इस हादसे में ऋिषीलाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वही सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। इसे बाद पुलिस 108 की मदद से मृतक के ंषव को जिला अस्पताल पहुंची। उसके ंषव को सुरक्षित मरच्ुयरी में रखवा दिया। फिलहाल उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। आज पुलिस पंचनामा कार्रवाई के पीएम कर ंषव परिजनों को सौंप देगी। फिलहाल पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है। उक्त वाहन को जब्त कर पुलिस थाने में खड़ा करवा लिया गया है।

Next Post

धर्म, राष्ट्रभक्ति और सेवा की त्रिवेणी से गूंजा गोपालपुर

Thu Aug 13 , 2026
पेटलावद. दादू जी महाराज संस्थान द्वारा प्रत्येक अमावस्या को आयोजित किए जाने वाले अन्नदान एवं सेवा कार्यक्रम की श्रृंखला में इस अमावस्या पर भी गोपालपुर में सेवा और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान तिरंगा यात्रानिकाली गई, जिसमें दादू जी महाराज संस्थान, आर्यावर्त पत्रकार संघ, सांवरिया […]

You May Like