
पेटलावद. दादू जी महाराज संस्थान द्वारा प्रत्येक अमावस्या को आयोजित किए जाने वाले अन्नदान एवं सेवा कार्यक्रम की श्रृंखला में इस अमावस्या पर भी गोपालपुर में सेवा और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान तिरंगा यात्रानिकाली गई, जिसमें दादू जी महाराज संस्थान, आर्यावर्त पत्रकार संघ, सांवरिया मित्र मंडल एवं बोल बम कावड़ यात्रा से जुड़े सदस्यों ने ग्रामीणों के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
तिरंगा हाथों में लेकर निकली यात्रा में देशभक्ति के जयघोष के साथ राष्ट्रप्रेम, सामाजिक एकता और सेवा का संदेश दिया गया। विशेष रूप से बच्चों ने तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ भारत माता के जयकारे लगाए। ग्रामीणों में भी यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के पश्चात जरूरतमंदों एवं ग्रामीणों को अन्नदान किया गया। इस अवसर पर धर्म की प्रेरणा, राष्ट्र के प्रति समर्पण और मानव सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। आयोजन ने यह संदेश दिया कि धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं, बल्कि समाजसेवा, राष्ट्रभक्ति और जरूरतमंदों की सहायता के माध्यम से भी जीवन में उतारा जा सकता है।
इस अवसर पर बोल बम कावड़ यात्रा के संचालक पंडित नरेंद्र नंदन दवे, पंकज दवे एवं उनका पूरा परिवार, अशोक वर्मा, हरीश राठौड़, दीपक राठौड़, सरपंच लीलाबाई, पीयूष राठौड़, खुशाल हीहोर, अर्जुन ठाकुर, विट्ठल धानक, नरसिंह प्रजापत, प्रभु मईड़ा, सुरेश डामर, मुकेश देवड़ा, चंदन खपेड, भूरा खपेड सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित लोगों ने “सेवा ही सच्चा धर्म और राष्ट्रभक्ति ही राष्ट्र की शक्ति” के भाव को आत्मसात करते हुए सामाजिक एकता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
