युवा मतदाताओं के पंजीयन के लिए विशेष अभियान

आलीराजपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नीतू माथुर ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 191-आलीराजपुर एवं 192-जोबट में स्वीप (SVEEP) गतिविधियों के माध्यम से युवा मतदाताओं के पंजीयन के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत 18-19 आयु वर्ग के ऐसे युवा, जो अभी तक मतदाता सूची में पंजीकृत नहीं हुए हैं, तथा ऐसे पात्र व्यक्ति, जो 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले हैं, उनके नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे।

निर्वाचन संबंधी निर्देशों के तहत यह विशेष अभियान 28 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान पात्र युवाओं एवं नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक करने के साथ ही पंजीयन की आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।

कलेक्टर श्रीमती माथुर ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभियान को विशेष प्राथमिकता के साथ संचालित करते हुए पात्र युवाओं एवं भावी मतदाताओं का अधिक से अधिक पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्वीप गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को मतदाता पंजीयन के प्रति जागरूक किया जाए तथा कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित न रहे।

कलेक्टर श्रीमती माथुर ने जिले के पात्र युवाओं से अपील की है कि वे इस विशेष अभियान से जुड़कर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Next Post

सफाई कर्मचारियों का आक्रोश चरम पर, मांगों के समर्थन में निकाला विशाल मशाल जुलूस

Wed Sep 30 , 2026
मंदसौर। नगर पालिका परिषद मंदसौर में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की 15 सूत्रीय वाजिब मांगों का अब तक कोई निराकरण न होने से भड़का आक्रोश लगातार गहराता जा रहा है। पिछले कई दिनों से जारी चरणबद्ध आंदोलन, ज्ञापन और काली पट्टी बांधकर किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों के बाद, गांधी चौराहे […]

You May Like