पत्नी का उपचार कराने जा रहे पति को रास्ते में आया हार्ट अटैक ! अस्पताल पहुंचे ही मौत

रीवा,  खबर रीवा से है जहां सतना से पत्नी का उपचार कराने रीवा आ रहे पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई।बताया गया कि पति अपनी पत्नी का उपचार कराने घर से निकला था।

दोनों एक साथ अस्पताल जा रहे थे तभी रास्ते में अचानक पति के सीने में दर्द उठा, जिसे आनन फानन में अस्पताल लाया गया जहा चिकित्सकों ने उसे म्रत घोसित कर दिया।

हालाकि मौत की अधिक्रत रूप से पुष्टि नहीं होने की वजह से आशंकाओं के चलते शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

दरअसल यह मामला आज रीवा के संजय गांधी में सामने आया है।

घटना के संबंध मे म्रतक के जीजा नें बताया कि सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र ग्राम खोखम निवासी पुष्पेंद्र सिंह बीमार पत्नी सीमा सिंह का उपचार कराने घर से निकले थे।

दोनों गांव से रीवा आ रहे थे, तभी रीवा स्थित चोरहटा के समीप पुष्पेंद्र सिंह के सीने में अचानक से असहनीय दर्द उठा और उनके हाथ पैर ढीले पड गए।

पति की हालत को देख बीमार पत्नी किसी तरह पति को लेकर संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां परीक्षण के दौरान ही चिकित्सकों ने म्रत घोसित कर दिया।

हालाकि मौत के कारणों की अधिक्रत पुष्टि ना होने के चलते अब शव का पीएम कराया जा रहा है जिसकी रिपोर्ट आने पर ही मौत की सही वजह साफ हो सकेगी।

फिलहाल इस असमायिक घटना में हुई शख्स की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड टूट पडा है और परिजनों का हाल बेहाल है।

Next Post

ससुराल से मायके जा रही महिला चलती बाइक से गिरी उपचार के दौरान मौत

Wed Jun 17 , 2026
रीवा,  लौर थाना क्षेत्र के उचेहरा गांव के समीप हुई घटना, अचानक ब्रेकर आने से हुई थी दुर्घटना का शिकार मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र में चलती बाइक से एक महिला के गिर जाने के कारण मौत हो गई बताया जा रहा है कि महिला अपने ससुराल सीतापुर से […]

You May Like