दिल्ली से गोवा की यात्रा कर रहे नेपाली नागरिक ट्रेन से लापता

इटारसी। नेपाल निवासी एक नागरिक ट्रेन में सफर के दौरान अचानक लापता हो गया। इटारसी आने पर उसके जीजा ने जीआरपी थाने में इसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी है।

जीआरपी के अनुसार नेपाल निवासी धर्मे कामी 54 वर्ष दिल्ली से गोवा की यात्रा अपने जीजा इंद्रा सिंह के साथ कर रहा था। ट्रेन जब इटारसी आयी तो उसके जीजा को वह नहीं मिला। उसके जीजा ने इटारसी जीआरपी में उसकी गुमशुदगी दर्ज करायी है।

Next Post

अच्छी बारिश हो इसलिए गांव में नहीं जलाया चूल्हा

Sun Aug 10 , 2025
शाजापुर।वर्षाकाल चल रहा है लेकिन क्षेत्र में इस बार बारिश कम हुई है. बारिश की कमी के चलते फसलों को नुकसान हो रहा है. वर्तमान में वर्षा की अति आवश्यकता है. इसलिए इंद्रदेव को बनाने के लिए ग्राम बमोरी के निवासियों ने खेतों और बागों में जाकर खाना बनाया . […]

You May Like