अच्छी बारिश हो इसलिए गांव में नहीं जलाया चूल्हा

शाजापुर।वर्षाकाल चल रहा है लेकिन क्षेत्र में इस बार बारिश कम हुई है. बारिश की कमी के चलते फसलों को नुकसान हो रहा है. वर्तमान में वर्षा की अति आवश्यकता है. इसलिए इंद्रदेव को बनाने के लिए ग्राम बमोरी के निवासियों ने खेतों और बागों में जाकर खाना बनाया . घरों में चूल्हे नहीं जले, ऐसी मान्यता है कि गांव से बाहर खाना बनाने और खाने पर इंद्रदेव प्रसन्न होते हैं और अच्छी बारिश होती है. सारे गांव वालों ने मिलकर लिए उपाय किया. यह जानकारी ग्राम के पंडित विशाल शर्मा ने दी.

Next Post

चढ़ावा चढ़ाने के नाम पर वृद्धा के साथ ठगी, सोने के कंगन ले गए बदमाश

Sun Aug 10 , 2025
शुजालपुर।शहर में अज्ञात दो बदमाश लगातार वृद्धजनों को ठगी का शिकार बना रहे हैं, उक्त बदमाश अपना निशाना विशेष रूप से वृद्धों को बना रहे हैं और सोने के आभूषण ठग रहे हैं. रक्षाबंधन के दिन एक 90 वर्षीय महिला इन शातिर बदमाशों का शिकार हुई. बदमाशों ने धार्मिक भावनाओं […]

You May Like