चढ़ावा चढ़ाने के नाम पर वृद्धा के साथ ठगी, सोने के कंगन ले गए बदमाश

शुजालपुर।शहर में अज्ञात दो बदमाश लगातार वृद्धजनों को ठगी का शिकार बना रहे हैं, उक्त बदमाश अपना निशाना विशेष रूप से वृद्धों को बना रहे हैं और सोने के आभूषण ठग रहे हैं.

रक्षाबंधन के दिन एक 90 वर्षीय महिला इन शातिर बदमाशों का शिकार हुई. बदमाशों ने धार्मिक भावनाओं में बहाकर इस 90 वर्षीय महिला के साथ ठगी की. जानकारी के अनुसार मंडी बस स्टैंड के सामने रहने वाले जुनेजा परिवार की जसवंत कौर 90 वर्ष, प्रतिदिन की तरह पंजाबी मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा पैदल जा रही थी. तभी रास्ते में दो युवक मिले, जो कि मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे, इन्होंने जसवंत कौर को रोका तथा 3100 रुपए उनकी ओर से गुरुद्वारा में चढ़ाने का निवेदन किया. इसके बाद शुद्ध करने के लिए महिला के हाथ के सोने के कंगनों से स्पर्श कराने के बहाने क ंगन गायब कर दिए, जिसकी जानकारी महिला को गुरुद्वारा पहुंचे पर लगी. घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर भी पंहुची तथा कैमरे खंगाले गए.

पूर्व में भी हो चुकी है वारदातें

90 वर्षीय महिला के साथ हुआ घटनाक्रम समीप में लगे एक कैमरे में भी कैद हुआ. जिस तरह की वारदात को उक्त दोनों बदमाशों में अंजाम दिया. इसी तरह की कई बारदात शहर में पहले भी हो चुकी है. उन वारदातों में भी बाइक पर एक हेलमेट व दूसरा बदमाश टोपी पहने हुआ था, पिछले दिनों जहां पंजाबी मोहल्ले में इसी तरह की वारदात हुई. साथ ही अकोदिया रोड पर भी एक वृद्ध के साथ ठगी की गई थी. इसी प्रकार कृष्णा नगर निवासी एक सिंधी समाज की महिला के सोने के आभूषण ब्रजनगर कॉलोनी चौराहे से बदमाश ले गए हैं. उक्त वारदात को अंजाम देने वाले इन शातिर बदमाशों तक पुलिस नहीं पहुंच पा रही है, जिसके चलते इनके हौसले बुलंद हो रहे हैं और यह लगातार वारदात कर रहे हैं.

Next Post

मछली परिवार से जुड़े ड्रग्स तस्करों की तलाश 

Sun Aug 10 , 2025
भोपाल।राजधानी चर्चाओं में आए मछली परिवार से जुड़े ड्रग्स तस्करी करने वाले कई आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार जिन आरोपियों के नाम पुलिस के सामने आए हैं. वह सभी आरोपी फिलहाल अंडर ग्रांउड़ हो गए हैं. इन आरोपियों को पकड़ने […]

You May Like