उर्मिल नदी पुल पर ट्रक खराब, रात भर जाम में फंसे सैकड़ों वाहन

छतरपुर। जिले में लवकुशनगर को छतरपुर और खजुराहो से जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग पर कल देर रात बड़ा यातायात संकट खड़ा हो गया। उर्मिल नदी पर सिंहपुर गांव के पास बने संकरे पुल पर एक ट्रक अचानक खराब होकर बीच रास्ते में फंस गया, जिससे रात करीब 1 बजे से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सबेरे तक स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी।

जानकारी के अनुसार, तकनीकी खराबी के चलते ट्रक पुल के बीचों-बीच बंद हो गया। पुल संकरा होने के कारण अन्य वाहनों के निकलने की कोई गुंजाइश नहीं बची और देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। रातभर बसों, ट्रकों, निजी वाहनों यहां तक कि एम्बुलेंस भी जाम में फंसी रहीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पुल मूल रूप से ग्रामीण आवागमन के लिए बना था, लेकिन डुमरा-सिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज निर्माण के चलते भारी वाहनों का दबाव भी इसी मार्ग पर बढ़ गया है। घटना के कई घंटे बाद तक प्रशासनिक अमले की गैरमौजूदगी पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द ट्रक हटाकर यातायात बहाल करने और भविष्य के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करने की मांग की है।

Next Post

युवा विधायकों का कल से सम्मेलन, लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका पर होगा मंथन

Sun Mar 29 , 2026
भोपाल। राष्ट्रकुल संसदीय संघ (भारत क्षेत्र-6) के अंतर्गत मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के युवा विधायकों का दो दिवसीय सम्मेलन 30 एवं 31 मार्च 2026 को मध्य प्रदेश विधानसभा में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेते हुए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश […]

You May Like