सीहोर। स्कूल में ताला लगाकर नशे में धुत एक शिक्षक ने कार्यालय पहुंचकर बीईओ से अभद्रता की है. इस संबंध में बीईओ दीपा कीर ने डीईओ को सूचना देते हुए शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को पत्र लिखा है.
प्राथमिक शाला इंद्रा आवास हैदरगंज में पदस्थ शाला प्रभारी शिवनारायण वर्मा वेतन संबंधी जानकारी का हवाला देते हुए लगातार बीईओ कार्यालय आ रहे थे। कार्यालय में आए शिक्षक वर्मा ने बीईओ दीपा कीर ने जब चर्चा की तो पता चला कि वे नशे में थे। बीईओ दीपा कीर ने बताया कि जब उनसे कार्यालय से बाहर जाने का निवेदन किया गया तो वे भडक उठे और मुझसे ही अभद्रता करने लगे। वे कहने लगे कि मैं भूतपूर्व सैनिक हूं, आप मेरा क्या कर लोगी? बीईओ कीर ने बताया कि जनशिक्षा केन्द्र शासकीय हाई स्कूल गुडभेला के जनशिक्षक से जब उनके बारे मंा पूछा गया तो पता चला कि शिक्षक विश्वकर्मा जिस शाला में पदस्थ हैं वह एक शिक्षकीय शाला है. वे 25 सितंबर को भी अनुपस्थित थे और शाला में ताला लगा पाया गया. इससे स्पष्ट होता है कि शिवनारायण विश्वकर्मा अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही व स्वैच्छाचारिता कर रहे है. जिससे शिक्षक जैसे पद की गरिमा धूमिल हो रही है. बीईओ दीपा कीर द्वारा कलेक्टर, डीईओ और कोतवाली टीआई को सूचना देकर कार्रवाई के लिए कहा है.
