शिक्षा विभाग का क्लर्क 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया

इंदौर। लोकायुक्त मुख्यालय के सख्त निर्देशों के बाद इंदौर लोकायुक्त टीम ने जिला धार के डही में बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए विकास खंड शिक्षा कार्यालय के एक क्लर्क को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया.

निरीक्षक रेनू अग्रवाल ने बताया कि आवेदक रणजीत वामनियां ने लोकायुक्त पुलिस को बताया था कि उनके पिता कुवंरसिंह वामनियां 31 जुलाई 2025 को सीएम राइज स्कूल डही से चपरासी पद से सेवानिवृत्त हुए हैं. सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन प्रकरण तैयार करने और एनपीएस कटौती की राशि निकालने के नाम पर कार्यालय के सहायक ग्रेड 3 एवं लेखा शाखा प्रभारी दिनेश भिड़े उनसे 10 हजार रुपए की मांग कर रहा था. 28 नवंबर को रणजीत ने इंदौर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय को शिकायत की. प्राथमिक सत्यापन में आरोप सही पाए जाने के बाद बुधवार 3 दिसंबर को ट्रैप की कार्रवाई की गई. लोकायुक्त टीम ने आरोपी को विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ही आवेदक से 10 हजार रुपए लेते हुए धर दबोचा. बरामद राशि को पंचों के समक्ष जब्त किया. आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

Next Post

सरकार ने स्मार्टफोन पर 'संचार साथी' ऐप प्री-इंस्टॉल करने की अनिवार्यता हटायी

Wed Dec 3 , 2025
नयी दिल्ली, 03 दिसंबर (वार्ता) सरकार ने देश में बनने वाले या आयात होने वाले हर स्मार्टफोन पर ‘संचार साथी’ ऐप इंस्टॉल होने की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। संचार मंत्रालय ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस ऐप को लोग खुद ही बड़ी संख्या में डाउनलोड […]

You May Like