भगवान को प्रणाम किया, फिर चुराए मूर्ति के गहने

सीधी: शहर के एक ही मंदिर में दो बार चोरी का मामला सामने आया है। दोनों बार एक ही चोर ने वारदात की। उसने पहले भगवान की मूर्ति के सामने सिर झुकाकर प्रणाम किया, फिर गहने उतारे। दोनों घटनाएं सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं। रिकॉर्डिंग में चोर का चेहरा दिख रहा है। मामला शहर के कन्या महाविद्यालय के सामने स्थित हनुमान मंदिर का है।

पहली वारदात 9 अप्रैल और दूसरी 12 अप्रैल की रात हुई। पुलिस के अनुसार 9-10 अप्रैल की रात करीब एक बजे अज्ञात चोर मंदिर में घुसा। उसने बाहर जूते उतारे। अंदर जाकर हनुमान जी की मूर्ति के सामने दो बार सिर झुकाया और मुकुट उठाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुआ। इसके बाद चोर ने मूर्ति के गालों को छुआ और पीछे बने शनि मंदिर की ओर गया। वहां बैठकर भगवान को प्रणाम किया और शनि देव का चांदी का मुकुट चुरा लिया।

दूसरी रात चुराए मुकुट और कड़े-

वही चोर 12-13 अप्रैल की रात लगभग उसी समय दोबारा मंदिर पहुंचा। इस बार भी वह हनुमान प्रतिमा के पास गया और प्रणाम किया। फिर चांदी का मुकुट और हाथों के कड़े चुरा लिए। वारदात के बाद भगवान के चरण स्पर्श कर आराम से बाहर निकल गया। पुलिस ने पुजारी रामरूप की शिकायत पर दोनों घटनाओं की अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

MIC बैठक: कुशवाह नगर में 20 करोड़ की सड़क और 25 नए स्मार्ट टॉयलेट्स को मंजूरी

Mon Apr 13 , 2026
इंदौर: विकास और मानव विकास को नई दिशा देने वाले नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में सिटी बस कार्यालय सभागार में इंदौर नगर निगम की एमआईसी (मेयर इन काउंसिल) ने विशेष बैठक आयोजित कर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस […]

You May Like