महिला का मोबाइल छीनने वाले बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त की बाइक

भोपाल। रातीबड थाना पुलिस ने मोबाइल झपटमारी की घटना करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. बदमाशों के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकल को भी जब्त किया है. बदमाशों ने जिस पीड़ित महिला का मोबाइल छीना था, उसे भी बरामद कर लिया गया है. गिरफ्त में आए बदमाशों के आपराधिक रिकार्ड भी पहले से दर्ज हैं.

थाना प्रभारी रास बिहारी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मोबाईल झपटमारी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मंगलवार को फरियादिया अपने साथ काम करने वाली महिला के साथ जब घर लौट रही थी. इस दौरान एक बदमाश ने महिला को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया. आरोपी ने महिला के हाथ से फोन झटपटते हुए दूर खड़े अपने साथी के साथ बाइक पर सवार हो गया. महिला की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की.

पुलिस को इस दौरान सूचना मिली कि बदमाश सीहोर रोड़ बिलकिशगंज में एक ढाबा पर खाना खा रहे हैं. दोनों का घेराव करते हुए पुलिस ने पकड़ा. पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने घटना करना भी स्वीकार किया. मुख्य आरोपी रोहित जाट टेंट लगाने का काम करता है और उसका साथी गणेश जाट टेक्सी चलाता है. आरोपियों के खिलाफ मिले साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की गई. पीड़िता का मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. भोपाल के अलग-अलग थानों में बदमाशों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण भी दर्ज हैं.

Next Post

ईरानी डेरे में 6 आपराधिक गैंग सक्रिय, पुलिस की जांच जारी 

Wed Jan 7 , 2026
भोपाल। अमन कालोनी ईरानी डेरे में कई आपराधिक गैंग सक्रिय हैं. जानकारी सामने आई है कि डेरे में करीब 6 आपराधिक गैंग हैं और इन सभी गैंग के मुखिया ही गुर्गों को अपराध के लिए उकसाते हैं. सरगना राजू ईरानी को ही सभी गैंग के मुखिया और गुर्गे अपना आका […]

You May Like