
भोपाल। पुलिस कमिश्नर ने आज कमिश्नर कार्यालय से पुलिस की वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली शहर के बड़े चौराहों से होते हुए निकाली गई। रैली का उद्देश्य शहरवासियों में कानून व्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पुलिस-जन सहयोग को प्रोत्साहित करना था। इस दौरान पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।
