
पथरिया/दमोह.प्रदेश के पशुपालन व डेयरी विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल पथरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम इमलिया घोना पहुंचे. उन्होंने यहां पर वर्षा के साथ खेतों में ओले गिरने से बोई गई मूंग फसल क्षति का खेतों में पहुंचकर जायजा लिया, उन्होंने किसानों से कहा चिंता ना करें सरकार इस विपरीत घड़ी में आपके साथ हैं.
राज्यमंत्री श्री पटेल ने राजस्व विभाग की टीम से कहा कि फसल का सर्वे कर फसल क्षति का मुआवजा किसानों को अति शीघ्र मुहैया कराया जाए.इस दौरान एसडीएम पथरिया निकेत चौरसिया ने कहा सर्वेदल का गठन कर लिया गया है, सर्वे कर प्रकरण बनाकर किसानों को फसल क्षति राशि मुहैया करा दी जाएगी.
